बाघ के हमले मे महिला की मौत

0
72

सिंदेवाही:

ब्रह्मपुरी वन विभाग ब्रह्मपुरी के अंतर्गत आने वाले सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले मारेगाव उप क्षेत्र में गुंजेवाही निवासी एक महिला वत्सला ईश्वर वाटगुरे उम्र (६५) कुछ साथियों के साथ महुआ फूल चुनने के लिए खेत परिसर में गई थी। कि तभी अचानक बाघ ने हमला कर वत्सला ईश्वर वाटगुरे उम्र (६५) को उठाकर ले गया । यह घटना लोगों के आंखों के सामने घटित हुई। जिसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई।

जानकारी के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अंजलि बोरावर /सायंकर इनके मार्गदर्शन में वन कर्मचारियों ने तलाश कर मृतक महिला को घटना परिसर से मृत अवस्था में ढूंढ लिया। इसके बाद पुलिस की सहायता से घटनास्थल का पंचनामा कर , सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल में शव विच्छेदन के लिए ले जाया गया। घटनास्थल पर और परिसर में वन विभाग द्वारा गस्ती शुरू कर दी गई है‌ और सात ट्रैप कैमरे, तीन लाइव कैमरे के साथ बाघ की हलचल पर नजर रखी जा रही है।

लोगों ने परिसर में बाघ का बंदोबस्त करने की मांग की है। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी ने लोगों से अपील कि है की, खेतों में काम करने वाले लोगों को या फिर महुआ फूल चुनने के लिए जाने वाले, परिसर में बाघों का अस्तित्व होने की वजह से सावधानता बरते।

Previous articleअल्पवयीन मुलींचे शोषण प्रकरण फास्टट्रॅक कोर्टात चालवा- प्रा किरण कापगते यांची भाजप शिष्टमंडळासमवेत मागणी आमदार सुधीरभाऊ मुनगंटीवार यांचे कारवाईचे आश्वासन
Next articleजिनिंगला आग लाखो रुपयाचा कापूस जळून खाक 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here